नई दिल्ली: देश में हर साल 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं. इस अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हिंदी दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा. समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा और निशिथ प्रामाणिक समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

हिंदी दिवस पर होने वाले इस आयोजन में अमित शाह के कर-कमलों से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. अमित शाह समारोह को संबोधित भी करेंगे. कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के कारण विगत वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था. इसलिए इस वर्ष होने वाले समारोह में साल 2018-19, 19-20 और 2020-21 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंत्रालयों, विभागों, उपक्रमों आदि को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट लेख और पत्रिकाएं निकालने वाले संस्थानों को पुरस्कार दिए जाएंगे.

बता दें, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया. पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया. गृह मंत्रालय द्वारा हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा कीर्ति एवं राजभाषा गौरव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और अन्य उपक्रमों आदि को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं. ये कार्यक्रम सुबह 10.40 बजे से विज्ञान भवन प्लेनरी हॉल में होगा.

ये भी पढे़ं-
आज है हिंदी दिवस, दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के सम्मान का दिन

World Hindi Day 2021: आज मनाया जा रहा है ‘विश्व हिंदी दिवस’, जानिए किसने की थी इसकी शुरूआत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट