हिमाचल प्रदेश: ऊना के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, जिंदा जलने से 6 महिलाओं की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. ऊना के टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में पहले धमाका हुआ और धमाके के बाद भीषण आग लग गई. हादसे में 10-15 महिलाओं के जलने की खबर है. अब तक 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो गई है. 10 लोग गंभीर रूप से घायल है. आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है.

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें-
चीन ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- हमसे कॉम्पिटिशन पड़ेगा भारी, पैदा हो सकता है टकराव

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: राजनीति में पिछड़ रहीं मणिपुर की महिलाएं, 265 प्रत्याशियों में केवल 17 महिलाओं को मिला टिकट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News