शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में जारी भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीडीएमए) की ओर से आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 130 दिनों में हुई बारिश के कारण 432 लोगों की मौत हो चुकी है.

एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं भारी बारिश के कारण 15 से अधिक घरें ढ़ह गए हैं जिसमें नौ गौशाला भी शामिल हैं. भारी बारिश के कारण राज्य में 123 सड़कें बंद कर दी गई है.

बारिश के कारण 1,108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

राज्य में भारी बारिश के कारण 1,108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें कृषि और बागवानी क्षेत्र में करीब 745 करोड़ का नुकसान हुआ है. एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात की जनकारी दी गई है. एचपीडीएमए की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 लोगों का पता नहीं चल पाया है. वहीं 857 घर और करीब 700 गौशाला पिछले 130 दिन में ढ़ह गए हैं.

होमगार्ड कार्यालय के पास भूस्खलन

इस बीच बारिश के कारण एक अन्य घटना में गुरुवार रात लगभग 10.15 बजे होमगार्ड कार्यालय (यूएस क्लब), शिमला के पास भूस्खलन हुआ था. इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर से दी गई है. भूस्खलन के कारण सड़क पर मलवे फैल गए. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सड़क से मलवे हटाने का काम जारी है.

18 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, ज़ाम्बिया से ड्रग्स की डिलीवरी करने पहुंची थी भारत

90 की उम्र में कार चलाते हुए हवा से करती हैं बात, इतनी एक्टिव हैं ये बुजुर्ग महिला कि देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट