हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रात को दुकानें बंद करवाने को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ने और उन्हें धमकी देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया. AIMIM के भोलकपुर कॉर्पोरेटर घोसिउद्दीन मोहम्मद के खिलाफ मुशीराबाद पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दरअसल भोलकपुर इलाके में पुलिस ने कुछ मुस्लिम दुकानदारों को रात 12 बजे के बाद दुकान बंद करने को कहा. इसके बाद एआईएमआईएम नेता वहां पहुंचे और पुलिस को रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस से उनकी काफी बहस भी हुई और आरोप है कि उन्होंने पुलिस को धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि, जब पुराने शहर में दुकानें खुल सकती हैं तो यहां क्यों नहीं?

एआईएमआईएम नेता घोसिउद्दीन मोहम्मद को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. उनके खिलाफ पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी को लेकर मामला दर्ज हुआ. धारा 353 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. गिरफ्तारी के बाद एआईएमआईएम नेता को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी.

बीजेपी नेताओं ने शेयर किया वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एआईएमआईएम नेता लगातार पुलिसकर्मियों से वहां से जाने को कह रहे हैं. साथ ही उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिस सिर्फ अपनी ड्यूटी करे. वो पुलिस को ये भी बताते हैं कि वो इलाके के पार्षद हैं. इस दौरान पुलिस ने अपने सीनियर अधिकारी को फोन किया और पार्षद के खिलाफ एक्शन की बात कही. वहीं इस पूरे मामले को बीजेपी नेता लगातार उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं की तरफ से ये वीडियो भी शेयर किया जा रहा है. जिसमें उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही एआईएमआईएम पर गुंडागर्दी करने का भी आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें -

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें संसद में दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

महाराष्ट्र की राजनीति में ED का खौफ, निशाने पर NCP, शिवसेना के नेता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया