माल यातायात (Rail Freight)को बढ़ावा देने व माल ग्राहकों को माल यातायात से संबंधित नई स्कीमों तथा इंसेंटिव की जानकारी देने के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा @railfreightmb नाम से एक ट्विटर अकाउंट की शुरुआत की गयी है
राजेंद्र यादव
नई दिल्ली। माल यातायात (Rail Freight) को बढ़ावा देने व माल ग्राहकों को माल यातायात (Rail Freight) से संबंधित नई स्कीमों तथा इंसेंटिव की जानकारी देने के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा @railfreightmb नाम से एक ट्विटर अकाउंट की शुरुआत की गयी है। इस ट्विटर हैंडल के माध्यम से माल ग्राहकों के सुझाव तथा नई स्कीमों आदि की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल द्वारा माल यातायात को बढ़ावा देने व माल यातायात (Rail Freight) से संबंधित सुझाव एवं शिकायतों आदि के लिए एक फ्रेट कस्टमर केयर नंबर 9760534973 की सुविधा भी प्रदान की गई है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा मंडल ने माल यातायात ग्राहकों के साथ नियमित मीटिंग करने की दिशा में कदम उठाते हुए मंगलवार को वेबिनार का भी आयोजन किया था। इस मीटिंग की अध्यक्षता मण्डल रेल प्रबंधक ने की थी। इस मीटिंग में ए डी आर एम (इन्फ्रा), प्रवर मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, प्रवर मण्डल परिचालन प्रवंधक, प्रवर मण्डल अभियंता, प्रवर मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), मण्डल परिचालन प्रबंधक (एम) तथा एसीएम-2 ने भाग लिया। इसमें मण्डल के 30 माल यातायात ग्राहकों ने अपनी समस्याएं रखी तथा कुछ सुझाव भी दिए जिन पर विचार विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें: मंडल रेल प्रबंधक ने किया रेलखंड का निरीक्षण
मण्डल में माल गोदामों की दशा में सुधार के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे है व ज्वाइंट निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा सुधार के लिए अन्य कदम जैसे समुचित लाइट व्यवस्था, पीने का पानी, अप्रोच सड़क, व्यापारी कक्ष आदि भी उठाए गए हैं।
रेल प्रबंधक महोदय तरुण प्रकाश ने बताया कि कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद अपने ग्राहकों की सेवा एवं संतुष्टि के लिए हमेशा तत्पर है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





