Aalambagh Workshop ने लखनऊ मंडल के लिए घरेलु स्तर पर ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्टम रिकॉर्डिंग कार तैयार की
इस खबर को इंग्लिश भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोरोना लॉकडाउन अवधि के दौरान महामारी से निपटने में राष्ट्र को सहयोग देने के लिए उत्तर रेलवे अनवरत प्रयास कर रही है। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा कोविड 19 लॉकडाउन/अनलॉक अवधि का उपयोग हर तरह की दक्षता और कार्य-निष्पादन के अवसर बढ़ाने के लिए किया गया है। उत्तर रेलवे के आलमबाग (Aalambagh) कारखाने ने लखनऊ मंडल के लिए घरेलु स्तर पर ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्टम रिकॉर्डिंग कार तैयार की है ।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी किया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया लुक, भव्य मंदिर मॉडल जैसा बनेगा स्टेशन
इन-हाउस फैब्रिकेटेड OMS (ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) रिकॉर्डिंग कार नंबर 15734 लखनऊ मंडल के लिए तैयार की गई है । अब मंडल अपने डी एवं ई श्रेणी के मार्गों की ट्रैक राइडिंग क्वालिटी की निगरानी में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसी कार पर ओएमएस सिस्टम का उपयोग करने से ट्रैक निगरानी की प्रभावकारिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी । इस ओएमएस रिकॉर्डिंग कार के दोनों सिरों पर बड़ी निरीक्षण खिड़कियों वाले निरीक्षण लाउंज हैं। इसमें मॉड्यूलर किचन, डबल बेड रूम हैं, जिनके साथ बाथरूम संलग्न हैं ।
यह उल्लेख करना उचित है कि ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्टम रिकॉर्डिंग कार में पटरियों और रेलवे वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली लगाई गई है। ओएमएस किसी भी इच्छित स्थान पर लगातार गति में रहते हुए गाड़ी के फर्श पर ऊर्ध्वाधर और पार्श्व त्वरण को मापता है। ओएमएस तकनीक ने हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि यह ट्रैक की निरंतर निगरानी कर सकता है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






