- दो महीने बीत जाने के बाद भी ना ही कोई कार्यवाही की गई और ना ही दूसरे पक्ष को गिरफ्तार किया गया
- मामला विकासखंड दुबेपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है
- शिव शंकर पांडे की जमीन पर ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जाने को लेकर 28 मई को हुआ था विवाद
- पीड़ित द्वारा अपने ही घर पर हो रही पत्थरबाजी की पुलिस को सूचना देना, परिवार पर पड़ा भारी
- सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को ही थाने लाकर की निर्मम पिटाई किया था
सुलतानपुर (Sultanpur U.P.)। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक परिवार को उसी के बाग में खड़ंजा बिछाने व जबरदस्ती जमीन कब्जाने को लेकर प्रधान व भूस्वामी में विवाद हो गया। प्रधान द्वारा जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने को लेकर मालती देवी ने जब विरोध किया तो दबंग प्रधान ने अपने साथियों के साथ मालती देवी के घर वालों से मारपीट करते हुए पत्थरबाजी करवा दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर जाकर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मामला विकासखंड दुबेपुर के कोतवाली देहात अंतर्गत हरिहरपुर गांव (Sultanpur U.P.) का है। बीते 28 मई को गांव के प्रधान अरविंद वर्मा मालती देवी पत्नी शिव शंकर पांडे की जमीन पर जबरन खड़ंजा बिछाने जा रहे थे। जब अपनी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंग प्रधान को शिव शंकर पांडे व उनकी पत्नी मालती देवी ने खड़ंजा बिछाने से मना किया तो प्रधान अरविंद वर्मा व उसके साथियों को शिव शंकर पांडे द्वारा जमीन पर खड़ंजा बिछाने को मना करना नागवार गुजरा।
प्रधान अरविंद वर्मा व उसके साथियों ने शिव शंकर पांडे व उनके परिवार पर मारपीट करना शुरू कर दिया अपनी जान बचाकर जब शिव शंकर पांडे व उनकी पत्नी मालती देवी तथा उनके दो पुत्र किसी तरीके जान बचाकर अपने घर में घुसे तो दबंग प्रधान व उसके साथियों ने शिव शंकर पांडे के घर पर पत्थरबाजी शुरू करवा दी। इतना ही नहीं दबंगों ने शिव शंकर पांडे की दीवाल भी गिरा दी।
जब इसकी सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी गई तो 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दबंग प्रधान व उसके साथियों पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित पक्ष को ही थाने उठाकर ले गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस आरोप लगाया है कि पुलिस थाने ले जाकर शिव शंकर पांडे तथा उनके दो पुत्रों की रात में खूब पिटाई की तथा दूसरे दिन 151 में चालान कर दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज परिवार वालों ने पुलिस व दबंगों द्वारा किए गए इस कृत्य को ब्राह्मण समाज संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा व प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ उपेंद्र मिश्रा को बताई।
थाना कोतवाली देहात द्वारा पीड़ित परिवार पर एकपक्षीय कार्यवाही करना तथा पीड़ितों की निर्मम पिटाई का मामला संज्ञान में लेते हुए ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोज दुबे ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक शिवहर मीणा को ज्ञापन के माध्यम से दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि दबंग प्रधान व उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो ब्राह्मण समाज संगठन इसकी शिकायत लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
पीड़ित पक्ष का कहना है दबंग प्रधान धमकी देकर कहता है कि प्रशासन मेरे मुट्ठी में है जो तुम्हें करना हो कर लो। दबंग प्रधान के ऊपर पहले से ही पंद्रह से ज्यादा मुक़दमे दर्ज है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन (Sultanpur U.P.) दबंग प्रधान के खिलाफ कुछ भी करने को तैयार नहीं।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






