मुरादाबाद। माल यातायात में बढ़ोत्तरी के लिए उत्तर रेलवे ने एक नया कदम उठाते हुए मालागाड़ी (Garland train) नाम की विशेष मालगाड़ी चलाने की योजना बनायी है। इस मालागाड़ी (Garland train) को मुरादाबाद मंडल के हरदोई -रोज़ा – मुरादाबाद- धामपुर- रूड़की रूट से दिल्ली मण्डल के टपरी – देवबंद- पटेल नगर होते हुए गुजरात के गांधीधाम तक चलाया जायेगा।
इस खबर को इंग्लिश भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस मालागाड़ी (Garland train) को समयबद्ध तरीके से एवं उच्च स्तर की प्राथमिकता पर चलाया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग मंडल के अलावा मुख्यालय द्वारा भी की जाएगी।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि चीनी से लदे हुए फुटकर (पीसमील लोडिंग के अन्तर्गत ) डिब्बों से यह मालागाड़ी तैयार की जाएगी, जिसमे अलग-अलग स्टेशनों से चीनी से भरे वैगन भी जोड़े जा सकेंगे। इसके अलावा कई व्यापारी मिलकर एक डिब्बा भी लोड कर सकते हैं। मालागाड़ी का भाड़ा वर्तमान पीस मील वैगन लोड के हिसाब से लगेगा। व्यापारी व अन्य पार्टी इस संबंध में जारी नंबर 9760534973 पर संपर्क कर, किसी भी प्रकार की पूंछताछ एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






