Samajwadi Party

Samajwadi Party: देवेंद्र यादव बने समाजवादी ‘युवजन सभा’ सुलतानपुर के जिला अध्यक्ष

[avatar user=”Devendra Thakur” size=”thumbnail” align=”left”]By Devendra Thakur[/avatar]

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद देवेंद्र यादव को सुलतानपुर जनपद का समाजवादी पार्टी ‘युवजन सभा’ का जिला अध्यक्ष नियुक किया है। यह जानकारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने दी।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष बनने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि देवेंद्र यादव के कर्मठ प्रयासों द्वारा सुलतानपुर जनपद में समाजवादी पार्टी युवजन सभा से भारी संख्या में युवा वर्ग जुड़ सकेगा।

यह भी पढ़ें: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर

Samajwadi Partyजिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सुलतानपुर जिले के धनपतगंज निवासी देवेंद्र यादव ने माईनेशन न्यूज़ टीम से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश सिंह व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी का आभार जताते हुए कहा कि सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया जाना काफी गौरान्वित क्षण है व सुलतानपुर सदैव से उनकी कर्मभूमि भी रही है। देवेंद्र ने कहा कि वे पार्टी संविधान का पालन करते हुए जनपद में अधिकाधिक संख्या में युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। देवेंद्र काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

About the Author

Team My Nation News