Bhabanipur Bypoll: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे, टीएमसी समर्थकों में छाई खुशी, सीएम आवास के बाहर जश्न का माहौल

Bhabanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से करीब 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाई हुई हैं. बंगाल सीएम सुबह आठ से ही वोटों की गिनती होने के साथ शुरुआत से बढ़त बनाए रखा है. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर समेत बंगाल की तीन और ओडिसी की एक सीटों पर 30 सितंबर को उप-चुनाव कराए गए थे.

भवानीपुर सीट पर पूरे देश की नजर लगी हुई है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं. अगर उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना है तो यह चुनाव उन्हें जीतना ही होगा.

ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से इससे पहले दो बार जीत चुकी है. इस बार इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और सीबीएम के श्रीजीब विस्वास से हैं. इससे पहले, ममता बनर्जी ने भवानीपुर की जगह पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम सीट पर  विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था. लेकिन, वहां पर अपने ही पूर्व सहयोगी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के सामने 1956 वोटों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

भवानीपुर के अलावा बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर और शमशेरगंज सीट और ओडिसा के पिपली सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News