Bhabanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से करीब 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाई हुई हैं. बंगाल सीएम सुबह आठ से ही वोटों की गिनती होने के साथ शुरुआत से बढ़त बनाए रखा है. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर समेत बंगाल की तीन और ओडिसी की एक सीटों पर 30 सितंबर को उप-चुनाव कराए गए थे.

भवानीपुर सीट पर पूरे देश की नजर लगी हुई है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं. अगर उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना है तो यह चुनाव उन्हें जीतना ही होगा.

ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से इससे पहले दो बार जीत चुकी है. इस बार इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और सीबीएम के श्रीजीब विस्वास से हैं. इससे पहले, ममता बनर्जी ने भवानीपुर की जगह पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था. लेकिन, वहां पर अपने ही पूर्व सहयोगी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के सामने 1956 वोटों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

भवानीपुर के अलावा बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर और शमशेरगंज सीट और ओडिसा के पिपली सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया