Cruise Drugs Party Case: क्रूज पोत पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों की 11 अक्टूबर तक के लिए हिरासत मांगी है. NCB के वकील अनिल सिंह ने कहा कि NCB ने गिरफ़्तार किए गए अर्चित कुमार ने पूछताछ में आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट का नाम लिया है. ऐसे में सभी को साथ बैठाकर पूछताछ करना ज़रूरी है.

एनसीबी की मांग
वहीं एनसीबी के वकील विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अद्वैत सेठना ने ड्रग्स केस से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान भी दावा किया कि पवई में पकड़े गए आरोपी अर्चित कुमार से आर्यन के नेक्सेस मिले हैं. आमने सामने पूछताछ करनी है इसलिए आर्यन की कस्टडी दी जाए. अर्चित कुमार को 9 अक्टूबर तक अदालत ने हिरासत में भेज दिया है.

अद्वैत सेठना ने कहा कि अर्चित कुमार के घर से 2.6 ग्राम गांजा जप्त किया गया है. वहीं अर्चित के वकील ने कहा कि NCB का दावा झूठा है. अर्चित की गिरफ्तारी अवैध है. मेरे पास सीसीटीवी है मैं इसे रिकॉर्ड पर रखने जा रहा हूं.

बता दें कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा था. इस छापेमारी में कुछ लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे. एनसीबी का कहना है कि छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे.

एनसीबी इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आयोजकों सहित अभी तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट