Cruise Drugs Party Case: ड्रग्स मामले में NCB ने आर्यन खान की 11 अक्टूबर तक हिरासत मांगी

Cruise Drugs Party Case: क्रूज पोत पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों की 11 अक्टूबर तक के लिए हिरासत मांगी है. NCB के वकील अनिल सिंह ने कहा कि NCB ने गिरफ़्तार किए गए अर्चित कुमार ने पूछताछ में आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट का नाम लिया है. ऐसे में सभी को साथ बैठाकर पूछताछ करना ज़रूरी है.

एनसीबी की मांग
वहीं एनसीबी के वकील विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अद्वैत सेठना ने ड्रग्स केस से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान भी दावा किया कि पवई में पकड़े गए आरोपी अर्चित कुमार से आर्यन के नेक्सेस मिले हैं. आमने सामने पूछताछ करनी है इसलिए आर्यन की कस्टडी दी जाए. अर्चित कुमार को 9 अक्टूबर तक अदालत ने हिरासत में भेज दिया है.

अद्वैत सेठना ने कहा कि अर्चित कुमार के घर से 2.6 ग्राम गांजा जप्त किया गया है. वहीं अर्चित के वकील ने कहा कि NCB का दावा झूठा है. अर्चित की गिरफ्तारी अवैध है. मेरे पास सीसीटीवी है मैं इसे रिकॉर्ड पर रखने जा रहा हूं.

बता दें कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा था. इस छापेमारी में कुछ लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे. एनसीबी का कहना है कि छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे.

एनसीबी इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आयोजकों सहित अभी तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News