- Bollywood अभिनेत्री शीतल खांडल बनी आलंबन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसेडर
- बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को स्पोर्ट करेंगी बालिका वधू की गहना
[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]
नई दिल्ली। टीवी सीरियल बालिका वधू में गहना का किरदार निभाने वाली बॉलीवुड (Bollywood)अभिनेत्री शीतल खंडल ने आज आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना स्वीकार किया ।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष योगराज शर्मा से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ अपना सहयोग शुरू किया। उन्होंने बताया कि जन सेवा समाज सेवा और देश सेवा के उद्देश्य से और विशेष रूप से हमारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से आकर्षित होकर उन्होंने आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ना स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें: बूट पॉलिश कर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस
Bollywood अभिनेत्री शीतल खांडल का बालिका वधू का गहना किरदार जहां बहुत ही कामयाब हुआ, वहीं वारियर सावित्रि फिल्म में उनके रोल की जमकर सराहना हुई। इसके अलावा उनकी बहुत सी राजस्थानी फिल्में और वीडियो एलबम मशहूर हुए। दर्जनो अवार्डस से नवाजी गई शीतल बहुत जल्दी ही बेहतरीन बालीवुड वेब सीरिज में दिखाई देंगी।
यहां आपको बता दें कि आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है और यूनाइटेड नेशन सिविल सोसाइटी में भी लिस्टेड है । इसी ट्रस्ट की मीडिया कंपनी जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क, द 24×7 न्यूज चैनल, इंडियन न्यूज ओनलाइ, आज की दिल्ली मैग्जीन और प्रोडक्शन हाउस योगराज फिल्म्स एंड फैशन देश भर में बेहतरीन कार्यो के लिए चर्चा में है। इसी ट्रस्ट के अंतरगत अब तक 56 अवार्डस व फैशन सो, 36 शोर्ट फिल्मों और 31 वीडियो एलबम का निर्माण हो चुका है।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर






