- जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी व डॉक्टर अमित सिंह एवं सौरभ पांडेय को संगठन के जिला संयोजक का कार्यभार दिया गया है
- उम्मीद जताई जा रही है कि इस नयी कार्यकारिणी से संगठन में नए जोश का संचार होगा
- प्रयागराज जिले के सोरांव में आयोजित बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के प्रांतीय बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
सुलतानपुर। विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ को सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी कट्टर हिन्दूवादी छवि के लिए जाने जाने वाले आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ को विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इससे जिले में सुस्त हो चुके संगठन में एक बार फिर से जोश का समागम होगा। पिछले काफी समय से गोरक्षा प्रमुख रहे भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय के पुत्र सौरभ पांडेय को संगठन के जिला संयोजक का कार्यभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में घर सुलतानपुर के चर्चे, लोगों को पसंद आ रही निःस्वार्थ सेवा की मुहीम
इस नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को प्रयागराज जिले के सोरांव में आयोजित बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय बैठक के दौरान की गयी है। इसके साथ ही घोषित की गयी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अहिमाने में जोरदार स्वागत किया गया। यहां से पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर पंहुचकर दर्शन किया गया जिसके बाद समर्थकों ने शहर के डाकखाना चौराहे पर गोले पटाखे दागते हुए खुशी का इजहार किया।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ बूढ़ी मां का दर्दभरा इंतजार, चार माह बाद विदेश से आएगा बेटे का शव
विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के जिलाध्यक्ष पद पर आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी व डॉक्टर अमित सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है। जिला संयोजक बजरंग दल सौरभ पांडेय, जिला सह संयोजक लोकेश सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप सिंह, जिला सहमंत्री अनुराग उपाध्याय को बनाया गया है।
अहिमाने में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष व स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राज कुमार सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जय श्री राम का जयघोष करते हुए बाइक रैली निकालकर लोग डाकखाना चौराहा पंहुचे। यहां पर पदाधिकारियों ने पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन किया। चौराहे पर गोला पटाखा दागकर समर्थकों ने ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद सुलतानपुर के विभाग अध्यक्ष उमाकांत, बजरंग दल के प्रांत संयोजक आनंद, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय सनी, सत्य प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देश और दुनिया से जुडी हमारी सभी ख़बरों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार






