सुप्रीम कोर्ट ने यह बात दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई (Oxygen Supply)को लेकर कही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा है कि आप हमें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न करें।
[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]
नई दिल्ली। दिल्ली को ऑक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाईं है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा है कि आप हमें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह बात दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई (Oxygen Supply) को लेकर कही है। दिल्ली सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि उसके आदेश के बाद भी हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि उसे हर दिन दिल्ली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि उसे यह सप्लाई तब तक जारी रखनी होगी, जब तक कि आदेश की समीक्षा नहीं की जाती है या कोई बदलाव नहीं होता।
कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से बेंच ने कहा, ‘हमें किसी सख्त फैसले के लिए मजबूर न करें। अपने अधिकारियों को आदेश दें कि वे हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करें।’ इसके पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply) सुनिश्चित करनी चाहिए। अदालत ने कहा था, ‘यदि कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है तो फिर सरकार को आगे आकर देश को यह बताना चाहिए कि किस तरह से केंद्र सरकार की तरफ से ऑक्सीजन का आवंटन किया जा रहा है।’
यह भी पढ़ें: आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ बने विहिप सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से हर दिन राजधानी के लिए 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलती है तो वह सुनिश्चित करेंगे कि राजधानी में किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत न हो। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, ‘यदि हमें ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई मिलती है तो फिर हम दिल्ली में 9,000 से 9,500 बेड की व्यवस्था कर पाएंगे। हम ऑक्सीजन बेड तैयार कर सकेंगे। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि 700 मीट्रिक टन सप्लाई होने पर दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हो सकेगी।’
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार






