देश में कोरोनावायरस (Corona Positive) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन लगभग चार लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मरीज मिल रहे हैं, जबकि 4 ,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Corona Positive) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन लगभग चार लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मरीज मिल रहे हैं, जबकि 4 ,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पिछले एक हफ्ते अगर बात करें तो देश में 20 लाख से भी अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है। चूंकि अब यह वायरस गांव-गांव तक फैल चुका है, इस स्थिति में लोगों को अधिक से अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
किस तरह के लक्षण आने पर सतर्क होना जरूरी है…
कोरोनावायरस (Corona Positive) के अलग-अलग कई तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में बहुत तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे हालातों में कोई भी लक्षण आए तो उसे गंभीरता से लें। फिलहाल ऐसा जरूरी नहीं है कि लखण सिर्फ बुखार या सर्दी-जुकाम ही हो। दस्त होना, सिर में दर्द, शरीर में दर्द भी इसके लक्षण हैं। कई मामलों में लोगों की आंखें भी लाल हो रही हैं।
कोविड के बाद होने वाली कमजोरी को कैसे दूर करें…
इस वक्त कई लोगों में कमजोरी की समस्या आ रही है। ऐसे लोग ज्यादा एक्सरसाइज (व्यायाम) न करें, क्योंकि कई बार देखा गया है कि युवक तुरंत हैवी एक्सरसाइज करने लगते हैं, जिससे स्ट्रोक, अटैक आदि आने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। कमजोरी दूर करने के लिए विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-डी, जिंक लिया जा सकता है। इसके अलावा दूध, पनीर यानी प्रोटीन लेना फायदेमंद हो सकता है, हालांकि शुगर कम करें।
कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्या करें…
ज्यादातर लोग किसी न किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर संक्रमित हो जाते हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए होता है, क्योंकि हो सकता है कि सामने वाले ने ठीक से मास्क न पहना हो या सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न हुआ हो अथवा हाथ ठीक से सैनिटाइज नहीं करते हों। अगर ऐसे लोग संक्रमण की चपेट में आ जाएं तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें और यदि बुखार आ रहा है तो पैरासिटामोल ले सकते हैं। अगर लक्षण बढ़ते हैं, जैसे- दस्त या सांस लेने में दिक्कत, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
वैक्सीन की डोज कब लें…
वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगी है और कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं तो ऐसे लोगों को रिकवर होने के कम से कम डेढ़ महीने के बाद ही पहली डोज लेनी चाहिए। तीन या चार महीने में दोनों डोज हो जाएगी। दूसरे ऐसे लोग आते हैं जो पहली डोज लेने के कुछ दिन बाद कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, ऐसे लोग अब पहले डोज की तारीख को भूल जाएं और कोरोना होने की तारीख को याद रखें। कोरोना होने के दो महीने के बाद दूसरी डोज लेना चाहिए।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






