नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख कर कोयले की सप्लाई में कमी न होने देने की मांग की है. कोयले की कमी के कारण यूपी में बिजली संकट गहराने लगा है. देहात इलाक़ों में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं. शहरों में भी बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है. त्योहार के समय ऐसा होने से उत्सव की रंग फीका होने लगा है.

कोयले की कमी से पैदा हुआ बिजली संकट दशहरे तक खीच सकता है. बिजली उत्पादन कम होने की वजह से प्रदेश के गांवों में 4 घंटे से 9 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. इसके अलावा शहरों में भी अघोषित बिजली कटौती की जा रही है. मांग के मुकाबले पावर कॉरपोरेशन करीब 3,000 मेगावाट कम बिजली की सप्लाई कर पा रहा है.

यूपी में बिजली व्यवस्था का दारोमदार राज्य के अपने चार बिजलीघरों के अलावा निजी क्षेत्र के आठ और एनटीपीसी के करीब डेढ़ दर्जन बिजलीघरों से मिलने वाली बिजली पर है. कोयले की कमी से लगभग 6873 मेगावाट क्षमता की इकाइयां या तो बंद हुई हैं या उनके उत्पादन में कमी करनी पड़ी है.

यूपी विद्युत उत्पादन निगम के पावर प्लाटों में अधिकतम ढ़ाई दिन का कोयला मौजूद है. इसमें से कुछ प्लांट ऐसे हैं, जिसमें एक दिन या फिर एक दिन से भी कम कोयले का स्टॉक मौजूद है. यानि अगर पावर प्लांटों को जल्द कोयला नहीं मिलता है, तो प्रदेश के कुछ और पावर प्लांट कोयले की कमी से बंद हो सकते हैं. सबसे कम कोयला उत्पादन निगम के पारीछा पावर प्लांट में है. कोयले की कमी से उत्पादन निगम के पावर प्लांटों से करीब 1100 मेगावाट कम बिजली का उत्पादन हो रहा है.

पावर प्लांट

किस पावर प्लांट में बचा कितना कोयला

प्लांट स्टॉक जरूरत

कितने दिन का स्टॉक

हरदुआगंज

8315

8000

1 दिन

पारीछा

12,539

15000

0.75 दिन

अनपरा

82967

40000

2 दिन

ओबरा

40461

16,000

2.5 दिन

कोयले की आपूर्ति फिलहाल अगले कुछ दिन तक बढ़ने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में अब मौसम की आस है, अगर गर्मी और उमस में कमी आती है, तो बिजली की मांग में गिरावट आएगी. जिससे बिजली संकट कुछ कम हो सकता है. जो पावर प्लांट कोयले की कमी से बंद चल रहे हैं, उन्हें 15 अक्टूबर से पहले कोयले की पर्याप्त आपूर्ति होने की उम्मीद कम है. जो यूनिटें बंद चल रही हैं उससे करीब 2600 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हुआ है. कोयले की कमी से बंद चल रही आठ यूनिटों में ललितपुर की दो, रोजा की एक, ऊंचाहार की एक, हरदुआगंज और पारीछा की दो-दो यूनिटें हैं.

ये भी पढ़ें-
NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी में TRF के दो सदस्य गिरफ्तार, रच रहे थे बड़ी वारदात की साजिश

Maharashtra Bandh: लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को महाविकास आघाड़ी का महाराष्ट्र बंद, लोगों से समर्थन की अपील की

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट