Mumbai Cruise Drugs Case: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका उच्च अदालत में दाखिल कर दी गई है. आर्यन खान की जमानत याचिका आज ही स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में सुनी जाएगी. सीनियर काउंसिल अमित देसाई आर्यन खान के लिए कोर्ट में जिरह करेंगे.

आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज कभी भी सुनवाई शुरू हो सकती है. वहीं नारकोटिक्स विभाग (एनसीबी) के अधिकारी भी कोर्ट के लिए निकल रहे हैं. फिलहाल एनसीबी अपनी लीगल टीम से बातचीत कर रही है. आर्यन की ओर से सतीश मानेशिंदे और उनकी टीम कोर्ट में मौजूद है.

आरोपी आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा, ”यह स्वाभाविक है कि अगर जमानत अर्जी खारिज हो जाती है तो हम उच्च न्यायालय में जाते हैं. हमने यहां (मुंबई में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट) में जमानत अर्जी दाखिल की है. आज सुनवाई होने की संभावना है."

मुंबई मजिस्ट्रेट ने कर दी थी जमानत याचिका खारिज
इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को आर्यन खान और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई हुई थी और संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल पाएगी.

दरअसल, 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप में की गई रेव पार्टी छापेमारी में एनसीबी को ड्रग्स का सेवन करने के सबूत मिले थे, जिसके बाद इसने कहा था कि उसने आरोपियों से 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस, 5 ग्राम एमडी और 22 एमडीएमए गोलियां जैसी ड्रग्स मिली हैं. बाद में, पिछले कुछ दिनों में, रेव पार्टी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से चार लोग शामिल हैं, जिसने मुंबई-गोवा यात्रा के लिए उक्त कॉर्डेलिया क्रूज जहाज को किराए पर लिया था.

ये भी पढ़ें-
Explained: 13वें दौर की सैन्य बातचीत के बाद भी कम नहीं हो रही चीन की चालबाजी, जानें क्या हुआ?

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री बोले- कोयले का कम से कम 15 दिन का स्टॉक होना चाहिए, अब सिर्फ 2-3 दिन का स्टॉक बचा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट