Farmers Rail Roko Andolan: पंजाब, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक में किसानों ने रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेनें, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी
Farmers Rail Roko Andolan: लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ‘रेल रोको’ आह्वान पर पंजाब, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक में रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर किसानों ने अपना डेरा डाल दिया है. गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर किसान रेलवे स्टेशनों पर रेल पटरियों पर बैठ गए हैं. उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्दन रीजन में कुल 30 जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
किसानों ने ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजरका रेलवे स्टेशन और श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर किसान रेल पटरियां घेर ली हैं. साथ ही हरियाणा के सिरसा और सोनीपत में किसान रेल पटरियों पर डेरा डाला हुआ है. बिहार के लालगंज रेलवे स्टेशन और कर्नाटक के विजयापुरा रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसके अलावा नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और गजियाबाद जैसे स्टेशनों पर अगले 2 घंटे में पहुंचने वाली गाड़ियां तो अपने तय समय पर पहुंच रही है लेकिन इक्का-दुक्का गाड़ी ही 15 मिनट की देरी से पहुँच रही है.
शाम 4 बजे तक किसान रेल सेवाएं बाधित रहेंगी
दरअसल आज 6 घंटे देशव्यापी रेल रोको आह्वान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसान रेल सेवाएं बाधित रहेंगी. संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे को लेकर यह रेल रोकी जा रही हैं. यदि सरकार शाम 4 बजे तक हमारी मांगो को नहीं मानती तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे. आम लोगों को 2 साल से परेशानी हो रही है और यह आम जनता की ही लड़ाई है. इस रेल रोको आंदोलन के बाद से दबाब जरूरी बनेगा.
लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे जिन्हें कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहन ने कुचल दिया था. किसानों ने दावा किया कि एक वाहन में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुत्र आशीष मिश्रा था. आशीष मिश्रा को इस मामले में नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price Hike: महंगे पेट्रोल पर कांग्रेस हमलावर, प्रियंका बोलीं- हवाई चप्पल वालों का सड़क पर सफर करना मुश्किल
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News