
<p style="text-align: justify;"><strong>BJP Calls Bandh In North Dinajpur:</strong> पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन घोष की हत्या के विरोध में पार्टी की ओर से मंगलवार को उत्तरी दिनाजपुर में 8 घंटे का बंद बुलाया है. इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति से लगातार पूछताछ की जा रही है. हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं बीजेपी के नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के युवा नेता मिथुन घोष की हत्या टीएमसी की ओर से करवाई गई है. </p> <p style="text-align: justify;">मिथुन घोष भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए थे. अपराधियों ने उत्तरी दीनाजपुर जिले के राजग्राम इलाके में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. घटना को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर मर्डर का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक टीएमसी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. घटना को लेकर परिवार के लोग भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





