West Bengal News: उत्तरी दीनाजपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने किया बंद का एलान

<p style="text-align: justify;"><strong>BJP Calls Bandh In North Dinajpur:</strong> पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन घोष की हत्या के विरोध में पार्टी की ओर से मंगलवार को उत्तरी दिनाजपुर में 8 घंटे का बंद बुलाया है. इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति से लगातार पूछताछ की जा रही है. हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं बीजेपी के नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के युवा नेता मिथुन घोष की हत्या टीएमसी की ओर से करवाई गई है.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">मिथुन घोष भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए थे. अपराधियों ने उत्तरी दीनाजपुर जिले के राजग्राम इलाके में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. घटना को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर मर्डर का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक टीएमसी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. घटना को लेकर परिवार के लोग भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News