भोपाल: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चार उपचुनाव में मतदान की तारीख़ नज़दीक आ रही है वैसे वैसे जनता से वोट बटोरने के लिए दोनों प्रमुख दलों के नेताओं की और से बड़े बड़े वादे और दावे किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब सत्ताधारी दल भाजपा ने उपचुनाव में वोटिंग से पहला बड़ा दांव खेला है. दरअसल, सरकार प्रदेश करीब 23 लाख से ज्यादा आदिवासी परिवारों को बड़ी सौगात देने जा रही है. इसके तहत 89 आदिवासी ब्लॉकों (विकासखंडों) में राशन आपके द्वार योजना लागू की जाएगी.

इस योजना का लाभ प्रदेश के 23.80 लाख परिवारों को मिलेगा. योजना में काम करने वाले व्यक्ति को हर माह प्रोत्साहन राशि भी देगी. इसके अलावा, अन्य खर्च के लिए भी राशि अलग से दी जाएगी. जबकि, उचित मूल्य की राशन दुकानों से खाद्यान्न गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आदिवासियों को लोन दिलाकर वाहन खरीदवाए जाएंगे. सरकार ब्याज अनुदान के साथ प्रोत्साहन राशि भी देगी.

मिली जानकारी के अनुसार, गांवों तक राशन सामग्री पहुंचाने के लिए आदिवासी युवाओं के वाहन किराए पर लिए जाएंगे. इन वाहनों को खरीदने के लिए युवाओं को को बैंक से लोन भी दिलाया जाएगा. इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि और ब्याज अनुदान भी सरकार देगी. 10 हजार रुपए वाहन मालिक को देने के अलावा अन्य खर्च के लिए करीब 16 हजार रुपए दिए जाएंगे. आज केबिनेट की बैठक में ये प्रस्ताव लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
Delhi Crime: दिल्ली में 2020 के मुकाबले 2021 में बढ़े लूट के मामले, पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने दिए ये निर्देश

CBI को नहीं मिली आनंद गिरि के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत, आरोपी ने किया इनकार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट