UP Election 2022: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया एलान

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में कई सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह से एक्शन में आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं. इसी सिलसिले में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें. यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी. 2019 के चुनाव में जब आयी थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे. ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है. प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं.

यह भी पढ़ें-

Watch Video: तीन दिन से हो रही बारिश से उत्तराखंड बेहाल, अब तक 16 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट

Uttarakhand Rainfall: उत्तराखंड में ‘जल प्रलय’ से हाहाकार, पीएम मोदी ने की सीएम धामी से बात

[yt]https://youtu.be/vLHhulvlyxc[/yt]

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News