नोएडा में मंगलवार को ईद मिलाद-उल-नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की वीडियो को देख हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 20 पहुंचकर अपना रोष प्रकट किया. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि कुछ लोग जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. उसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद जफर, समीर अली तथा अली रजा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहे कुछ लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला 19 अक्टूबर का है जब पुलिस की मौजूदगी के दौरान मुस्लिम समुदाय के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. मौके पर मौजूद किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

कश्मीर में आतंकी टारगेट किलिंग घटनाओं को दे रहे अंजाम

बता दें, 24 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान का T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप होने वाला है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकी टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आतंकी इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट