नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मानसून के लगभग पूरी तरह से जाने के बावजूद दिल्ली, उत्तराखंड और केरल में बीते दिनों भीषण बारिश देखने को मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली, उत्तराखंड और केरल में बारिश होना और बाकी है. आईएमडी की माने तो उत्तराखंड में अभी अगले तीन दिन भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में कमी देखने को मिलेगा.

केरल में भारी बारिश की संभावना- आईएमडी

आईएमडी ने बताया कि, केरल में भी अगले तीन से चार दिन भीषण बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. बताते चले, प्रदेश में भारी बारिश के चलेत 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, जलस्तर में वद्धि देखने के बाद दस बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बता दें, आईएमडी के मुताबिक, अक्टूबर महीने में दिल्ली में 94.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो 1960 के बाद से अब देखी गई है. वहीं, सितंबर महीने में 1944 के बाद सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड बना था.

उत्तराखंड में बारिश के चलते 16 लोगों की मौत

इसके अलावा उत्तराखंड में भी भारी बारिश देखने को मिली. बारिश के कारण प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली. इस बाढ़, बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश भर में 16 लोगों की मौत हो गई. जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर अस्थाई रूप से रोकने का आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट