Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की होगी पूछताछ, एनसीबी मुख्यालय में बैठक जारी

Mumbai Drugs Case: मुंबई ड्रग्स मामले की जांच कर रहे समीर वानखेड़े पर आरोपों को लेकर एनसीबी में भी हलचल है. सूत्रों के मुताबिक एनसीबी मुख्यालय में इस बात को लेकर बैठक हो रही है कि समीर वानखेड़े इस केस की आगे जांच कर पाएंगे या नहीं. एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह जो सतर्कता विभाग के प्रमुख हैं वो समीर वानखेड़े से पूछताछ भी करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे. साथ ही मामले में कथित पंच/गवाह रहे प्रभाकर से भी पूछताछ होगी.

वहीं ड्रग्स केस में आरोपों में घिरने के बाद NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने पलटवार किया है. समीर वानखेड़े ने सेशंस कोर्ट में कहा है कि जब से क्रूज ड्रग्स केस आया है, तब से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. वानखेड़े ने ये भी कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है और जांच पर असर डाला जा रहा है. वानखेड़े के मुताबिक, उनकी मृत मां, पिता और परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है. वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. वानखेड़े ने गवाह प्रभाकर सइल के आरोपों पर कहा कि क्रूज़ ड्रग्स केस के गवाहों को धमकाया जा रहा है.

समीर वानखड़े ने क्या कहा?
समीर वानखेड़े ने फर्जी सर्टिफिकेट के आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा कि ये गलत आरोप है और पहले से शादी शुदा होने को लेकर जो आरोप लगाए गए है, पहले जानकारी निकालनी चाहिए थी. ये निहायत घटिया आरोप है ओछी हरकत है. तथ्यहीन आरोप है ,जिस औरत का तलाक हो चुका है  उसके फ़ोटो किसके परमिशन से वायरल हो रहे है? एक तलाक शुदा महिला को भी नहीं छोड़ रहे है.

समीर वानखड़े पर क्या आरोप लगे?
ड्रग्स मामले मुख्य गवाह केपी गोसावी के प्राइवेट बॉडीगार्ड ने एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गोसावी के प्राइवेट बॉडीगार्ड प्रभाकर सईल ने एक एफिडेविट के जरिए आरोप लगाया कि कोरे कागज को पंचनामा बताते हुए उनके हस्ताक्षर कराए गए.

आपको बता दें केपी गोसावी क्रूड ड्रग्स मामले में 9 विटनेस में से एक विटनेस है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी केपी गोसावी क्रूस ड्रग्स पार्टी में बतौर विटनेस शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए थे. केपी गोसावी वही शख्स है जिनकी आर्यन खान के साथ ली हुई सेल्फी वायरल हुई थी. प्रभाकर ने अपने एफिडेविट के जरिए दावा किया है कि जिस रात क्रूज पर एनसीबी द्वारा छापेमारी की गई उस वक्त वह केपी गोसावी के साथ था.

प्रभाकर ने आरोप लगाया कि केपी गोसावी और सैम डिसूजा को 25 करोड़ की बात करते हुए उन्होंने सुना है. 18 करोड़ पर बात बनी ऐसा कहते हुए भी सुना है. प्रभाकर का दावा है कि गोसावी सैम ने कथित तौर पर 8 करोड़ रुपए एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही है. वहीं प्रभाकर ने यह भी दावा किया है कि केपी गोसावी और सैम डिसूजा की मुलाकात सुपरस्टार शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से मुंबई के लोअर परेल इलाके में नीली कलर की मर्सिडीज कार में हुई है जहां इन तीनों के बीच मुलाकात भी हुई.

ये भी पढ़ें-
NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, झूठे केस में फंसाने की बात कही

आर्यन खान ड्रग्स केस में नया मोड़, गवाह का दावा- 25 करोड़ की हुई थी मांग, समीर वानखेड़े ने किया खारिज

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News