Amit Shah J&K Visit: श्रीनगर में बोले गृह मंत्री अमित शाह- हम पाकिस्तान से नहीं घाटी के लोगों और युवाओं के साथ बात करेंगे

Amit Shah J&K Visit: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर दौरे के तीसरे और आखिरी दिन श्रीनगर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपसे दिल खोलकर बात करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ताने दिए गए और कोसा गया. गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने अखबार में देखा कि फारूख अब्दुल्ला ने सलाह दी कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे अगर किसी बात करेंगे तो घाटी के लोगों और युवाओं के साथ बात करेंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास के नए युग की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि घाटी का विकास और लद्दाख का विकास इस मकसद से यह कदम उठाया गया है और जो 2024 से पहले कश्मीर जो कुछ भी चाहिए वह आपकी नजर के सामने होगा. घाटी के लोगों से गृह मंत्री ने कहा कि दिल से खौफ निकाल दीजिए, कश्मीर की शांति और विकास की यात्रा को कोई खलल नहीं डाल सकता है. इसके लिए आप भारत सरकार पर और हम पर भरोसा कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता को इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा अधिकार है. गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर मोदी जी के दिल में बसता है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News