Amit Shah J&K Visit: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर दौरे के तीसरे और आखिरी दिन श्रीनगर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपसे दिल खोलकर बात करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ताने दिए गए और कोसा गया. गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने अखबार में देखा कि फारूख अब्दुल्ला ने सलाह दी कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे अगर किसी बात करेंगे तो घाटी के लोगों और युवाओं के साथ बात करेंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास के नए युग की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि घाटी का विकास और लद्दाख का विकास इस मकसद से यह कदम उठाया गया है और जो 2024 से पहले कश्मीर जो कुछ भी चाहिए वह आपकी नजर के सामने होगा. घाटी के लोगों से गृह मंत्री ने कहा कि दिल से खौफ निकाल दीजिए, कश्मीर की शांति और विकास की यात्रा को कोई खलल नहीं डाल सकता है. इसके लिए आप भारत सरकार पर और हम पर भरोसा कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता को इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा अधिकार है. गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर मोदी जी के दिल में बसता है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट