
<p style="text-align: justify;">Amrinder Singh Launch New Party: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा. अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को संरक्षण दिया, कांग्रेस को एक दिन पछताना पड़ेगा.</p> <p style="text-align: justify;">इधर, पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने कैप्टन पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रेम में कैप्टन पंजाब के विरोधियों से हाथ मिला रहे हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.</p> <p style="text-align: justify;"> कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और नई पार्टी बनाने के एलान से पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. पार्टी नेताओं के टूटने के डर से देर रात तक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक चली. राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश चौधरी समेत तमाम नेता इस बैठक में शामिल हुए.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






