Punjab Politics: कैप्टन के इस्तीफे और नई पार्टी के एलान से पंजाब कांग्रेस में हलचल, पार्टी नेताओं के टूटने के डर से देर रात तक चली को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

<p style="text-align: justify;">Amrinder Singh Launch New Party: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा. अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को संरक्षण दिया, कांग्रेस को एक दिन पछताना पड़ेगा.</p> <p style="text-align: justify;">इधर, पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने कैप्टन पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रेम में कैप्टन पंजाब के विरोधियों से हाथ मिला रहे हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और नई पार्टी बनाने के एलान से पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. पार्टी नेताओं के टूटने के डर से देर रात तक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक चली. राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश चौधरी समेत तमाम नेता इस बैठक में शामिल हुए.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News