Aryan Khan Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 6 मामलों की जांच करने पहुंची एनसीबी की एसआईटी एक्शन में आ गई है. रविवार को आर्यन खान की तबियत ठीक नहीं होने के चलते आर्यन अपन बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे पाए. आर्यन खान समेत 6 मामलों की जांच करने दिल्ली से मुंबई पहुंची एनसीबी की एसआईटी टीम एक्शन में है.

प्रभाकर शैल को एनसीबी ने किया तलब

इधर, एसआईटी ने इन मामलों के आरोपियों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है. क्रूज ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी तबियत ठीक नहीं होने के चलते वो एनसीबी नहीं पहुंचे. आर्यन की तबियत ठीक रही तो आज नहीं तो मंगलवार को वो एनसीबी के सामने अपना बयान दर्ज कराने पहुंच सकते है.

वहीं दूसरी तरफ, एनसीबी की एसआईटी द्वारा क्रूज ड्रग्स मामले में रविवार को आरोपी अरबाज मर्जेंट और अचित कुमार का बयान दर्ज किया जा रहा है. एसआईटी जिन 6 मामलों की जांच कर रही है उनमें जितने भी आरोपी हैं सबको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. इन 6 मामलों में आर्यन खान, समीर खान, अरमान कोहली, मुम्ब्रा का मामला जिसने MD ड्रग्स जप्त की गई थी, जोगेश्वरी का मामला है जिससे 1 किलो चरस मिली थी, डोंगरी का एक मामला है जिसने आरोपियों के पास से MD जब्त की गई थी हैं. गौरतलब है कि इन 6 मामलों की जांच करने दिल्ली से मुंबई पहुंची एसआईटी की टीम में कुल 13 जांच अधिकारी शामिल है. इस टीम का नेतृत्व DDG ऑपेरशन संजय सिंह कर रहे हे. इस टीम में एक AD दो SP और 10 IO और JIO हैं.

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Drugs Case: पूछताछ के लिए NCB की SIT के सामने क्यों पेश नहीं हुए आर्यन खान? सामने आई हकीकत

Cruise Drugs case: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के आरोपों पर BJP नेता मोहित कम्बोज क्या कुछ बोले

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया