Farmers Protest: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन का समर्थन करते दिखाई दिए. उन्होंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन करार दिया है. उनका कहना है कि देश में इतना बड़ा आंदोलन आजतक नहीं चला जिसमें 600 लोग मरे.

उनका कहना है कि देश में इतने बड़े आंदोलन में इतने ज्यादा लोग मर गए लेकिन किसी नेता ने कुछ भी नहीं बोला. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के एक अस्पताल में 5-7 लोग मर गए, जिस पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव आया. वहीं किसानों की इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत पर दिल्ली से कोई भी किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं बोला.

साथ ही मलिक ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मेरे बोलने से यह मुद्दा बन जाएगा. उनके अनुसार राज्यपाल को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे शुभचिंतक सोचते हैं कि किसानों पर बोलने से इसे हटाया जाएगा. राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि उन्हें दिल्ली में दो-तीन लोगों ने राज्यपाल बनाया है और अगर उनके लिखने और किसानों या अन्य मुद्दों पर बोलने पर उन्हें दिक्कत हुई और वो दो-तीन लोग उनसे कह देंगे कि उनसे उन्हें दिक्कत हो रही है तो वह उसी वक्त इस्तीफा दे देंगे.

बता दें कि इससे पहले भी राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों का समर्थन कर चुके हैं. उनके अनुसार उन्होंने पहले भी किसानों के मुद्दे को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया है.

इसे भी पढ़ेंः
Cruise Drugs case: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के आरोपों पर BJP नेता मोहित कम्बोज क्या कुछ बोले

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- लाल आंखें विपक्ष को दिखाई जाती हैं, वादा देश के दुश्मन को दिखाने का था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया