Farmers Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में आए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कह दी ये बड़ी बात

Farmers Protest: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन का समर्थन करते दिखाई दिए. उन्होंने तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन करार दिया है. उनका कहना है कि देश में इतना बड़ा आंदोलन आजतक नहीं चला जिसमें 600 लोग मरे.

उनका कहना है कि देश में इतने बड़े आंदोलन में इतने ज्यादा लोग मर गए लेकिन किसी नेता ने कुछ भी नहीं बोला. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के एक अस्पताल में 5-7 लोग मर गए, जिस पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव आया. वहीं किसानों की इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत पर दिल्ली से कोई भी किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं बोला.

साथ ही मलिक ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मेरे बोलने से यह मुद्दा बन जाएगा. उनके अनुसार राज्यपाल को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे शुभचिंतक सोचते हैं कि किसानों पर बोलने से इसे हटाया जाएगा. राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि उन्हें दिल्ली में दो-तीन लोगों ने राज्यपाल बनाया है और अगर उनके लिखने और किसानों या अन्य मुद्दों पर बोलने पर उन्हें दिक्कत हुई और वो दो-तीन लोग उनसे कह देंगे कि उनसे उन्हें दिक्कत हो रही है तो वह उसी वक्त इस्तीफा दे देंगे.

बता दें कि इससे पहले भी राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों का समर्थन कर चुके हैं. उनके अनुसार उन्होंने पहले भी किसानों के मुद्दे को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया है.

इसे भी पढ़ेंः
Cruise Drugs case: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के आरोपों पर BJP नेता मोहित कम्बोज क्या कुछ बोले

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- लाल आंखें विपक्ष को दिखाई जाती हैं, वादा देश के दुश्मन को दिखाने का था

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News