India Weather Update: आज रात से पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने एक बयान में कहा कि 30 नवंबर से दो दिसंबर तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के आसपास के इलाकों में व्यापक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

एक और दो दिसंबर को गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, एक दिसंबर को उत्तरी कोंकण में भी भारी बारिश की संभावना है. एक-दो दिसंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की का पूर्वानुमान है.

यूपी में आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके साथ-साथ हवा 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 2 और 3 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 2 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन, 3 दिसंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है. दिल्ली के मौसम में भी आज से बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने ठंड के साथ-साथ आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की है.

इसके अलावा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 1 से 3 दिसंबर के बीच छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. ऐसा सबसे ज्यादा दो दिसंबर को होता दिखेगा. मौसम विभाग ने कहा कि दो दिसंबर को उत्तराखंड में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना
चेन्नई में भारी बारिश का दौर जारी है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि भारी बारिश सोमवार को दक्षिण तमिलनाडु में स्थानांतरित हो गई और मंगलवार तक दक्षिणी जिलों में बारिश होगी. मंगलवार से इसकी तीव्रता में कमी आएगी. कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और रामनाथपुरम सहित दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

चेन्नई और अन्य तटीय जिलों में मध्यम बारिश होगी. आईएमडी ने कहा कि निचले स्तर में कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे श्रीलंका तट पर चक्रवाती परिसंचरण अरब सागर में आगे बढ़ सकता है और उभर सकता है.

ये भी पढ़ें-
कृषि कानूनों की वापसी के बाद आंदोलन खत्म होने की आहट, पंजाब के किसान खत्म करना चाहते हैं प्रदर्शन, कल अहम बैठक

Devasthanam Board: उत्तराखंड सरकार ने भंग किया देवस्थानम बोर्ड, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया