Parliament Session: राज्यसभा से सोमवार को 12 सांसदों के निलंबन पर एक दिन बाद यानी आज संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. लोकसभा को सांसदों के भारी हंगामे के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार का डराने का नया तरीका है. उन्होंने कहा कि जबदरस्ती क्यों माफी मंगान चाहते हैं. सरकार का ऐसा रवैया पहली बार देखा.

वैंकेया नायडू बोले- निलंबन आखिरी फैसला

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा के सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि निलंबन की कार्रवाई गलत तरीके से की गई है. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सांसदों के निलंबन के फैसले को सही करार दिया है. उन्होंने कहा कि निलंबन का फैसला आखिरी है. उन्होंने कहा कि मैंने आप सभी की बातें सुन ली है, लेकिन चेयरमैन को फैसला करने का अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि फैसला चेयरमैन का नहीं बल्कि सदन का था. वेंकैया नायडू ने कहा कि 10 अगस्त को भी शासन से कहा गया था कि वे चेयर का सम्मान करते हुए अपनी जगह पर चले जाएं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट