Coronavirus: वैक्सीन की चार डोज लेने के बावजूद एयरपोर्ट पर महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, फ्लाइट में नहीं मिली एंट्री

Coronavirus News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को आरटी-पीसीआर जांच में एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई. 44 साल की महिला को एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक गया जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. खास बात यह है कि यह महिला दो अलग-अलग कोविड-19 रोधी टीकों की कुल चार खुराक पहले ही ले चुकी हैं.

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने कहा, "इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है. इस तय प्रक्रिया के मुताबिक बुधवार को 89 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 44 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली." उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला दुबई की रहने वाली हैं और नजदीकी कस्बे महू में अपने देवर की शादी में शामिल होने 12 दिन पहले भारत आई थीं.

महामारी के लक्षण नहीं हैं- चिकित्सा अधिकारी

कौरव ने कहा, ‘‘इस महिला ने जनवरी से अगस्त के बीच सिनोफार्म और फाइजर के कोविड-रोधी टीकों की दो-दो खुराक सिलसिलेवार तौर पर ली थीं.’’ उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर त्वरित आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित मिली महिला को फिलहाल महामारी के लक्षण नहीं हैं लेकिन उसने हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग के दल को बताया कि उसे चार दिन पहले सर्दी-खांसी की समस्या थी.

इससे पहले भी कई लोग मिले मामले

कौरव ने कहा कि संक्रमित महिला को इंदौर के शासकीय मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. इससे पहले, 26 वर्षीय एक पुरुष को 15 सितंबर को, 68 वर्षीय महिला को 13 अक्टूबर को और 72 वर्षीय एक महिला को 27 अक्टूबर को एअर इंडिया की हर बुधवार चलने वाली इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था. ये यात्री स्थानीय हवाई अड्डे पर त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: टैबलेट और स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए CM योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: चुनाव से पहले ब्राह्मणों को मनाने में जुटी बीजेपी, जानिए योगी कैबिनेट में कौन-कौन ब्राह्मण मंत्री हैं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News