Punjab Election 2022: पंजाब में एक तरफ जहां सारी पार्टियां जनता को अपने खेमें में लाने की कोशिश में लगी है वहीं दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामलो ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है. इस बीच सीएम चन्नी ने प्रदेश में कोरोना के बढ़े मामले पर कहा है कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी कोरोना को लेकर पंजाब में स्टंट खेल रही हैं इसलिए ही इन्होंने दिल्ली में कोरोना को लेकर नियम लागू कर दिए हैं.

उन्होनें कहा कि यह पंजाब में चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसलिए यह सब कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस आने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि देश में कोरोना (Covid-19) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. दरअसल बुधवार को देशभर में कोविड के आए नए मामलों में 44 फीसदी का उछाल देखा गया है. वहीं कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंगलवार को पंजाब सरकार (Punjab Government) ने भी कई सख्त पाबंदियों का ऐलान भी किया है. नए ऐलान के मुताबिक पंजाब सरकार ने 15 जनवरी से पब्लिक प्लेसेज पर जाने के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) को अनिवार्य कर दिया है.

टीकाकरण है जरूरी

पंजाब सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 15 जनवरी से किसी भी सार्वजनिक जगह जैसे मंजी, ग्रेन मार्केट,धार्मिक स्थल, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हाट, लोकल मार्केट और अन्य ऐसे संबंधित स्थानों पर सिर्फ वैक्सीनेट लोगों को ही जाने के अनुमति होगी. हालांकि उन्होंने अपने नए गाइडलाइन में पॉलिटिकल रैलियों के लेकर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई है. बता दें कि पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

Budget 2022-23: जानिए क्यों वित्त मंत्री से बजट में टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाकर टैक्स का बोझ कम करने की उठी मांग!

Budget 2022-23: बजट पूर्व बैठकों का दौर हुआ खत्म, वित्त मंत्री से इनकम टैक्स स्लैब को तर्कसंगत करने की उठी मांग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट