
<p style="text-align: justify;"><strong>Congress Shiv Sena Alliance:</strong> महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना साथ आ सकती है. चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर सोमवार को शिवसेना-कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश तोडनकर और प्रभारी दिनेश गुंडू राव भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना गोवा में 7 सीट की मांग कर रही है. बता दें कि पहली बार कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव बाद गठबंधन किया था.</p> <p style="text-align: justify;">गोवा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) से गठबंधन पहले ही कर चुकी है. गोवा में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के साथ फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं. गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






