Goa में बन रहा नया सियासी समीकरण, ये दो दिग्गज पार्टियां एक साथ लड़ सकती हैं चुनाव, पलट सकती है बाजी

<p style="text-align: justify;"><strong>Congress Shiv Sena Alliance:</strong> महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना साथ आ सकती है.&nbsp;चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर सोमवार को शिवसेना-कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई.&nbsp;गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश तोडनकर और प्रभारी दिनेश गुंडू राव भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना गोवा में 7 सीट की मांग कर रही है. बता दें कि पहली बार कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव बाद गठबंधन किया था.</p> <p style="text-align: justify;">गोवा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) से गठबंधन पहले ही कर चुकी है. गोवा में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के साथ फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं. गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News