दिल्ली। Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम पर कानूनी शिकंजा कसते हुए जामिया नगर इलाके में हुई हिंसा के मामले में देशद्रोह व लोगों को उकसाने की धारा लगाकर अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। गौरतलब है कि जामिया नगर में सीएए व एनआरसी के विरोध में हुई हिंसा के मामले में सिर्फ शरजील इमाम के खिलाफ ही देशद्रोह की धारा लगाई गई है।
Delhi Police के अनुसार शरजील के खिलाफ सबूत मिलने के बाद ये धाराएं लगाई हैं। सीएए व एनआरसी के विरोध में सबसे पहले जामिया नगर इलाके में 13 दिसंबर को छुटपुट घटनाएं जबकि 15 दिसंबर को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। 13 दिसंबर को हुई हिंसा का मामला जामिया नगर थाने में और 15 दिसंबर की हिंसा का एक मामला जामिया नगर व एक मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था। बाद में इन मामलों की जांच को क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया गया। क्राइम ब्रांच ने जामिया नगर थाने की एफआईआर (298/19) में शरजील इमाम पर देशद्रोह व लोगों को उकसाने की धाराएं लगाई हैं।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि शरजील इमाम ने 13 दिसंबर को शाम सात बजे जामिया नगर में भड़काऊ भाषण दिए थे और फिर 15 दिसंबर दोपहर दो बजे शाहीनबाग में भड़काऊ भाषण दिया था। शरजील ने अपने भाषणों में कहा था कि पूरे देश में चक्का जाम कर दो ताकि पूर्वोत्तर राज्य भारत से अलग हो जाए। इसके अलावा शरजील पांच दिसंबर से ही जामिया नगर और शाहीनबाग के अलावा कई स्थानों पर मस्जिदों में लोगों उकसाने वाले पर्चे बांट रहा था। शरजील इमाम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का क्राइम ब्रांच में यूएपीए की धारा लगाकर अलग से मामला दर्ज किया गया था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
INDIAFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश
DELHIJanuary 5, 2022Psoriasis के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में संभव है- बता रहे है आयुर्वेद विशेषज्ञ –डा0 हरीश वर्मा






