LOCKDOWN NEWS: जामिया मिलिया प्रशासन का स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली कर घर जाने का निर्देश
दिल्ली। देश में भले ही कुछ रियायतों के साथ 17 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown News) बढ़ा दिया गया है लेकिन दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली कर घर जाने का निर्देश दे दिया है। वैसे जरूरतमंद लोगों को उनके राज्य तक पहुंचाने के लिए कुछ ट्रेनें चलाने की भी शुरुआत की गई है।
यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia
(Lockdown News) जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को बिना देर किए तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली कर घर लौटने के लिए कह दिया है। यह निर्देश गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों हॉस्टल्स पर लागू होगा। स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने सम्बन्धी निर्देश दिए पर यूनिवर्सिटी का कहना है कि ‘यूनिवर्सिटी के आसपास कई हॉटस्पॉट हैं। कई इलाके सील हैं। ऐसे में भविष्य में कई जरूरतें पूरी करने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा हॉस्टल के मेंटेनेंस और क्वारंटीन सुविधाओं के लिए भी इसे खाली कराना जरूरी है।’
(Lockdown News) ज्ञातव्य है कि विभिन्न राज्यों के लिए सरकार द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं जिससे जरूरतमंद लोगों (विशेषकर मजूदर) को उनके राज्य पहुंचाया जा सके। इस दिशा में कई अलग-अलग राज्य सरकारें भी जरूरी कदम उठा रही हैं।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





