NATION LOCKDOWN : गाड़ियां चलने की अफवाह के बाद आनंद विहार बस स्टेशन जाते मजदूरों को रोका गया

NATION LOCKDOWN UPDATE: दिल्ली। आनंद विहार बस स्टेशन से बसें चलने की अफवाहों के बाद शनिवार रात कई मजदूरों को बस स्टेशन की तरफ जाने से रास्ते में एक पुलिसकर्मी द्वारा रोककर वापस घर भेज दिया गया। वहीं दूसरी तरफघर जाने के लिए परेशान मजदूर फार्म के लिए थानों में पहुंच ने लगे। हालांकि पुलिस के अनुसार फार्म थाने में नहीं भरवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia

NATION LOCKDOWN: क्राइम ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने शाहदरा से आनंद विहार के रास्ते में सामान के साथ छह-सात लोगों को देखा और पूछने पर सभी ने बताया कि आनंद विहार से बसें चलने लग गई हैं और ऐसे में घर जाने के लिए वह सभी आनंद बिहार बस स्टेशन जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी ने झूठी खबर दी है और सभीको समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। 

NATION LOCKDOWN: गौरतलब है कि पिछले महीने अपने-अपने घर जाने को लेकर आनंद विहार पर हजारों की संख्या में मजदूर उस वक़्त जमा हो गए थे जब आनंद विहार से यूपी के लिए बसें जाने की अफवाह उड़ाई गई थी। जैसे-जैसे मजदूरों के जत्थे आनंद विहार पर जमा वहां हजारों का भीड़ जमा हो गयी। उस वक़्त जैसे-तैसे हालात को काबू में किया गया था।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News