UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के पहले तीन चरणों के चुनाव को लेकर बीजेपी में 170 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर लगभग सहमति बन गई है. गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर इन तमाम नामों पर करीब 3 घंटे तक मंथन के बाद सहमति बनी है. उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों के अंदर शुरुआती तीन चरणों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. चर्चा इस बात की भी है कि शुरुआती चरणों में जब उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा तो उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी से जुड़े हुए कुछ और बड़े चेहरों की उम्मीदवारी का किया ऐलान किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 3 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली. इस बैठक के दौरान पिछले 2 दिनों से बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में जिन नामों को लेकर मंथन चल रहा था उन पर विस्तार से चर्चा की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बड़ी संख्या में नामों को तय कर लिया गया है कुछ नामों को लेकर जो थोड़ी चर्चा बाकी है वो भी जल्द ही पूरी हो जाएगी.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पिछले 2 दिनों से दिल्ली में चल रही बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद हुई है. 2 दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कई घंटों तक उत्तर प्रदेश के शुरुआती तीन चरणों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी के आंतरिक सर्वे को देखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई और उनको शॉर्टलिस्ट किया गया था.

एक तरफ बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश बीजेपी से जाने वाले नेताओं की झड़ी सी लगी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक के दौरान भी लगातार हो रहे इस्तीफों को लेकर भी काफी देर तक चर्चा हुई. ऐसे में अब जबकि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है उम्मीद की जा सकती है कि अगले कुछ दिनों के अंदर पार्टी की तरफ से शुरुआती 3 चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाए.

इन सब के साथ ही अब बीजेपी में एक नए सिरे से लगातार हो रहे इस्तीफों से होने वाले किसी भी तरीके के संभावित नुकसान को रोकने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दिया गया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी. 7 चरणों में होने वाला मतदान 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा जिसके बाद 10 मार्च को आएंगे नतीजे. जिससे साफ होगा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

इसे भी पढ़ेंः
Covid-19 Vaccination: 15-18 साल के 3 करोड़ से ज्यादा को लगी वैक्सीन की पहली डोज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- युवा भारत में जिम्मेदारी का भावना

इसे भी पढ़ेंः
Covid-19 in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पहले से गंभीर बीमारी वाले लोगों की हो रही कोरोना से मौत, बढ़ते मामले को देखकर घबराएं नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया