
<p style="text-align: justify;"><strong>Guwahati-Bikaner Express Derailed Update:</strong> जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 (up)) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे पटरी से उतर गईं. इस हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए. </p> <p style="text-align: justify;">रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ”गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगी बेपटरी हो गई. डीआरएम और एडीआरएम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. मेडिकल वैन को भी भेजा गया है. जो तस्वीरें आई है उसमें लोगों को निकाला जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि अचानक से झटका लगा और ट्रेन की बोगी पलट गई. ट्रेन के 2-4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर 8134054999 जारी किया गया है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






