Delhi Gurugram Border: बिना पास वालों को पुलिस ने लौटाया

गुरुग्राम। दिल्ली से गुरुग्राम यात्रा करने वालों की थर्मल स्कैनिग करने के बाद ही एंट्री करने दिया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कर दी जिसके तहत सभी व्यक्तियों की स्कैनिग की जा रही है। पास वैलिड होने पर ही एंट्री मिलने की सम्भावना है। फिलहाल बिना पास वाले भी बहुत से लोग बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं जिन्हे पुलिस वापस लौटा दे रही है। नाकों पर वाहनों की लगातार बढ़ती भीड़ ने पुलिस के लिए भी समस्या पैदा कर दी है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आया नगर, सिरहौल और डूंडाहेड़ा-कापसहेड़ा बॉर्डर पर पुलिस की सख़्ती नजर आई और वाहनों की चेकिग के बाद ही गुरुग्राम के अंदर जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर पिछले लगभग एक सप्ताह से दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पुलिस ने सख्ती बढ़ाने नाकों पर वीडियोग्राफी भी शुरू कर दी है।

आइटी व इंडस्ट्रियल हब होने के कारण गुरुग्राम में दिल्ली से बहुत से नौकरी पेशा लोग भी आ रहे हैं। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए पास बनवाए हैं और पुलिस भी पास वाले कर्मचारियों को जाने तो दे रही है लेकिन चेकपोस्टों पर हो रही चेकिग और थर्मल स्कैनिग में लगने वाले समय से कर्मचारियों को काफी समस्या हो रही है और ज़्यादा भीड़ हो जाने से सोशल डिस्टैन्सिंग भी फॉलो नहीं हो रही है।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।