Deepotsava Vs Saifai Mahotsava: उत्तर प्रदेश की सियासत में ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर राजनीतिक दलों में बहस ना छिड़ी हो. फिर चाहे वो मथुरा में मंदिर का मुद्दा हो या फिर हिंदू-मुस्लिम का… किसी भी तरह जनता को अपनी तरफ खींचने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सैफई महोत्सव और दीपोत्सव की तुलना कर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को निशाने पर लिया है.

सैफई महोत्सव के साथ दीपोत्सव की तुलना
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर कहा कि, "प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे."

प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…

प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 27, 2022

यानी योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने की कोशिश की है. बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ अपने 80-20 वाले फॉर्मूले के चलते चर्चा में थे. जिसमें उन्होंने साफ कह दिया था कि, यूपी में 80 फीसदी लोग पहले ही हमारे पक्ष में है और 20 फीसदी ने हमेशा विरोध किया है और विरोध करेंगे.

ये भी पढ़ें – ‘Twitter को मोहरा न बनने दें’, Rahul Gandhi ने CEO पराग अग्रवाल को लिखा पत्र

डिप्टी सीएम बोले- सपा का नारा, खाली प्लॉट हमारा
सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा. मौर्य ने गुंडागर्दी का मुद्दा उठाकर सपा पर हमला बोला. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्री अखिलेश यादव जी UP की जनता नहीं भूली है, जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें बैठा रहता है कोई गुंडा, समाजवादी पार्टी का नारा, ख़ाली प्लॉट हमारा, न गुंडागर्दी न भ्रष्टाचार फिर एक बार भाजपा सरकार."

ये भी पढ़ें – UP Elections: देवबंद में गरमाई सियासत के बीच विधायक से जनता नाराज, लेकिन सीएम योगी के नाम पर लोग वोट देने को हैं तैयार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया