UP Election 2022: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने बुधवार को एक खुले खत में विभिन्न मुद्दों को लेकर सूबे की सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने मौजूदा दौर को ‘आधी आमदनी, दोगुनी महंगाई’ बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ मुश्किलें ही लाई है.

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने खत में लिखा, ‘गरीब और पिछड़ों के अलावा हुनरमंद और गैरहुनरमंद कामगार, बेरोजगार युवा, इकोनॉमी की गिरती स्थिति के कारण नौकरी गंवाने वाले लोग, बिजनेसमैन, उद्योगपति और किसान भी मौजूदा ‘आधी आमदनी, दोगुनी महंगाई’ के दौर से गुजर रहे हैं. जब से मौजूदा सरकार आई है, वह सिर्फ मुश्किलें और परेशानियां ही लाई है.’ बुधवार को यह खत गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व सीएम ने ट्विटर पर शेयर किया.

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर कहा कि लोग 26 जनवरी के दिन यह संकल्प लें कि वह संविधान को बचाएंगे, जिससे इस महान लोकतंत्र स्थापित हुआ है. उन्होंने कहा, सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, आगे सकारात्मक, प्रगतिशील और व्यावहारिक राजनीति के साथ बढ़ें, जो किसी खास वर्ग के हित में ना हो बल्कि सभी को साथ लेकर चले.

सपा सुप्रीमो ने कहा, इस सरकार ने समाज को दो भागों में बांट दिया है. एक तरफ ऐसे लोग हैं जो लगातार अमीर होते जा रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो लगातार गरीब होते जा रहे हैं. अमीरों में भी गिने-चुने लोग ही दौलत बटोर रहे हैं. मध्यवर्ग पिसता जा रहा है. उनकी बचत और ब्याज जिस पर उनका भविष्य निर्भर करता है, वे भी बैंक में सुरक्षित नहीं हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट