UP 1st Phase Assembly Election: उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. 11 ज़िलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बीएसपी (BSP) अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने लोगों से वोटिंग (Voting) की अपील की है. मायावती ने कहा है कि गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से मुक्ति के लिए विकल्प चुनने का बेहतर मौका है. उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम है. ये फैसले की घड़ी है. आपको तय करना है कि दुख और लाचारी का जीवन जीना है या खुद के कल्याण के लिए बेहतर विकल्प ढूंढना है.

लोगों के सामने बेहतर विकल्प तलाशने का मौका

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने चुनाव को लेकर ट्वीट किया, ”यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत. यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे.

1. यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पाँच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे।
— Mayawati (@Mayawati) February 10, 2022

’गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त'

मायावती ने एक और ट्वीट में लिखा, ”बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं.

2. बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं।
— Mayawati (@Mayawati) February 10, 2022

पहले चरण में 58 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश और केन्द्र की बीजेपी (BJP) सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, गड्ढो वाली सड़क, बिजली, सफाई जैसी ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपाए बैठे रहने का अपराध कर रही है. मायावती ने कहा कि लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प. बीएसपी बेहतर विकल्प है. बता दें कि यूपी में पहले चरण के चुनाव (UP First Phase Polling) में कुल 58 विधानसभा सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने के लिए उतरे हैं. इन प्रत्याशियों में से 73 महिला उम्मीदवार हैं. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने की ये अपील

UP Election 2022 Voting LIVE: यूपी में पहले चरण की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, कई जगहों पर EVM खराब, बाद में बदली गईं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया