Election 2022 Phase 1 Voting: यूपी विधानसभा के लिए पहले चरण में 11 जिलों में मतदान शुरू, फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिख रहा उत्साह

<p><strong>Election 2022 Phase 1 Voting :</strong> उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में&nbsp; आज 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. इन 11 जिलों में वेस्टर्न यूपी के कई जिले हैं. ये बेल्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये किसानों का बेल्ट है और किसान आंदोलन की वजह से यहां किस तरह के समीकरण बैठेंगे इस पर सबकी नजर है. कोरोना काल में हो रही इस वोटिंग को लेकर लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है, खासकर फर्स्ट टाइम वोटर में. ऐसी ही एक फर्स्ट टाइम वोटर ने अपनी बात रखी.&nbsp;</p> <p>जिक्रा ने पहली बार वोट दिया है. वेस्टर्न यूपी के कैराना में अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंचीं जिक्रा ने बताया कि अपने मताधिकार का उपयोग करना महत्वपूर्ण है, इसे सबको करना चाहिए. पहली बार वोट देकर मुझे अच्छा लग रहा है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News